Sad status Shayari

Sad status Shayari

Sad status Shayari

1​कहने वालों का कुछ नहीं जाता​;सहने वाले कमाल करते हैं;कौन ढूंढें जवाब दर्दों के​;​
लोग तो बस सवाल करते है।
2
कम से कम ​तन्हाई तो साथी है​;​
अपनी ​जिंदगी के हर एक पल की​;​​
चलो ये शिकवा भी दूर हुआ कि​;​​
किसी ने साथ नहीं दिया​।
3
दिल से मिले दिल तो सजा देते है लोग​;​​
​प्यार के जज्बातों को डुबा देते है लोग;​​
​दो इँसानो को मिलते कैसे देख सकते है​;​
जब साथ बैठे दो परिन्दो को भी उठा देते है लोग...
4
कोई उम्मीद बर नहीं आती​;​​​​​
​कोई सूरत नज़र नहीं आती;​​
​​मौत का एक दिन मु'अय्यन है​;​​
​नींद क्यों रात भर नहीं आती​।
5
जो आँसू दिल में गिरते हैं वो आँखों में नहीं रहते;
बहुत से हर्फ़ ऐसे हैं जो लफ़्ज़ों में नहीं रहते;
किताबों में लिखे जाते हैं दुनिया भर के अफ़साने;
मगर जिन में हक़ीक़त हो वो किताबों में नहीं रहते।
6
मोहब्बत से वो देखते हैं सभी को,
बस हम पर कभी ये इनायत नहीं होती;
मैं तो शीशा हूँ टूटना मेरी फ़ितरत है,
इसलिए मुझे पत्थरों से कोई शिकायत नहीं होती।
7
उनके होंठों पे मेरा नाम जब आया होगा;
ख़ुद को रुसवाई से फिर कैसे बचाया होगा;
सुन के फ़साना औरों से मेरी बर्बादी का;
क्या उनको अपना सितम न याद आय होगा?
8
दिलों को खरीदने वाले लोग हज़ार मिल जायेंगे;
तुमको दगा देने वाले बार-बार मिल जायेंगे;
मिलेगा न हमें तुम जैसा कोई;
मिलने को तो लोग हमें बेशुमार मिल जायेंगे!
9
रात क्या ढली सितारे चले गए;
गैरों से क्या शिकायत जब हमारे चले गए;
जीत सकते थे हम भी इश्क़ की बाज़ी;
पर उनको जिताने की धुन में हम हारे चले गए।
10
मेरे प्यार को बहकावा समझ लिया उन्होंने;
मेरे एहसास को पछतावा समझ लिया उन्होंने;
मैं रोती रही उनकी याद में पर हुआ ये कि;
मुझे ही बेवफ़ा समझ लिया उन्होंने।
11
एक दिन हम तुम से दूर हो जायेंगे;
अंधेरी गलियों में यूं ही खो जायेंगे;
आज हमारी फिक्र नहीं है आपको;
कल से हम भी बेफिक्र हो जायेंगे।
12
सजा लबों से अपने सुनाई तो होती;
रूठ जाने की वजह बताई तो होती;
बेच देता मैं खुद को तुम्हारे लिए;
कभी खरीदने की चाहत जताई तो होती।
13
Tune #नफ़रत से joo देखा है tooयाद आया;
Kitne #रिश्ते तेरी ख़ातिर यूँ ही तोड़ आया hoo
कितने #धुंधले हैं ये #चेहरे जिन्हें अपनाया है;
Kitni #उजली थी wo #आँखें जिन्हें छोड़ आया हूँ।
14
वो, जिनके घर मेहमानों का आना-जाना होता है;
उनको घर का हर कमरा हर रोज़ सजाना होता है;
जिस देहरी की क़िस्मत में स्वागत या वंदनवार न हों;
उस चौखट के भीतर केवल इक तहख़ाना होता है।
15
तुझे मोहब्बत करना नहीं आता;
मुझे मोहब्बत के सिवा कुछ और नहीं आता;
ज़िन्दगी गुजारने के बस दो ही तरीके हैं;
एक तुझे नहीं आता और एक मुझे नहीं आता।
16
कोई जुदा हो गया कोई ख़फ़ा हो गया;
यह दुनिया के लोगों को क्या हो गया;
जिस सजदे में मुझे उस को माँगना था रब से;
अफ़सोस वही सजदा क़ज़ा हो गया।
17
एक ग़ज़ल तेरे लिए ज़रूर लिखूंगा;
बे-हिसाब उस में तेरा कसूर लिखूंगा;
टूट गए बचपन के तेरे सारे खिलौने;
अब दिलों से खेलना तेरा दस्तूर लिखूंगा।
18
मिला वो भी नहीं करते, मिला हम भी नहीं करते;
वफ़ा वो भी नहीं करते, वफ़ा हम भी नहीं करते;
उन्हें रुस्वाई का दुःख, हमें तन्हाई का दर्द;
#Gilaa वो bhi नहीं करते #शिकवा हम भी नहीं करते।
19
हकीक़त कहो तो उनको ख्वाब लगता है;
शिकायत करो तो उनको मजाक लगता है;
कितनी शिद्दत से उन्हें याद करते हैं हम;
और एक वो हैं जिन्हें ये सब इत्तेफाक लगता है।
20
अपना समझा तो कह दिया वरना;
गैरों से तो कोई गिला नहीं होता;
कुछ न कुछ पहले खोना पड़ता है;
मुफ्त में तो कोई तज़ुर्बा नहीं मिलता।
21
किसी के दिल में बसना कुछ बुरा तो नही;
किसी को दिल में बसाना कोई खता तो नही;
गुनाह हो यह ज़माने की नजर में तो क्या;
यह ज़माने वाले कोई खुदा तो नही।
22
वो रास्ते में पलटा तो रुक गया मैं भी;
फिर कदम, कदम न रहे, सफर, सफर न रहा;
नज़रों से गिराया उसको कुछ इस तरह हम ने;
कि वो खुद अपनी नज़रों में मुताबिर न रहा।
23
तुम आज हँसते हो हंस लो मुझ पर ये आज़माइश ना बार-बार होगी;
मैं जानता हूं मुझे ख़बर है कि कल फ़ज़ा ख़ुशगवार होगी;
रहे मोहब्बत में ज़िन्दगी भर, रहेगी ये कशमकश बराबर;
ना तुमको कुर्बत में जीत होगी ना मुझको फुर्कत में हार होगी;
हज़ार उल्फ़त सताए लेकिन मेरे इरादों से है ये मुमकिन;
अगर शराफ़त को तुमने छेड़ा तो ज़िन्दगी तुम पे वार होगी।
24
तुझसे दोस्ती करने का हिसाब ना आया;
मेरे किसी भी सवाल का जवाब ना आया;
हम तो जागते रहे तेरे ही ख्यालों में;
और तुझे सो कर भी हमारा ख्वाब ना आया।
25
मंजिल भी उसकी थी, रास्ता भी उसका था;
एक मैं अकेला था, बाकी काफिला भी उसका था;
साथ-साथ चलने की सोच भी उसकी थी;
फ़िर रास्ता बदलने का फ़ैसला भी उसका था।
 




Comments

Popular posts from this blog

Tranding Sayari for WhatsApp stauts

Barish sad shayari in hindi | बारिश सैड शायरी इन हिंदी

Top 10 dosti shayari in hindi | friendship status | friend forever