कोरोना वायरस पर फनी कविता


कोरोना वायरस पर फनी कविता 

– Corona Virus Disease Funny Poetry Hindi – यह कविता वर्तमान की विश्व की सबसे बड़ी महामारी पर है। जो की COVID-19 नामक वायरस से फ़ैल रही है। जो पूरे विश्व के लिए बड़ा ही घातक हो गया है।
Cutshayari.in

बंद हुआ दुनिया का सुख चैन से सोना
और शुरू हुआ है जोर जोर से रोना।

क्योंकि पीछे पड़ गया एक अत्यंत बौना
भयानक बाहुबली नन्हा मुन्ना कोरोना।।

कोरोना बाबू घुस रहा चोरी चोरी हर देश में
बंद कर डाला लोगों का आना जाना विदेश में।

हाथ मिलना दूर हुआ, दूर से करो राम राम
वरना मि० कोरोना कर देगा तुम्हारा राम नाम।।

कर देगा राम नाम अतः बचके रहना जरूरी
3 लेयर का मास्क पहनने में ही दिखाओ बहादुरी।।

क्योंकि चाइना का यह माल घूम रहा गली बाजार।
इस बार खूब घिस घिस चल रहा बस यही समाचार।।

भूल से कोई ना कहना चाइना माल है बेकार।
वरना कोरोना दे जादू की झप्पी कर देगा उपचार।।

कोरोना के बेशुमार प्यार से देश देश परेशान।
ढूंढ रहे कोरोना जी को ठिकाने लगाने का समाधान।।

समाधान अभी सिर्फ बचाव बस यही रखो ध्यान।
कोरोना को छू भी ना पर रहा विश्व का विज्ञान।।

विश्व का विज्ञान फेल मुसीबत में आजादी व आबादी।
लगे दोनों को ठिकाने लगा के दम लेगा कोरोना आतंकवादी।।

        

कोरोना फनी शायरी, कोरोना फनी जोक्स,

  1.
लगता है मोबाइल को भी कोरोना हो गया है...
  कहीं भी फोन लगाओ तो सबसे पहले खांसता है।
 
2
कोरोना की वजह से लोग आपस में नहीं मिल पा रहे...
  भारत में चुगली करने वालों की संख्या में भारी गिरावट!
3
अब छींक आने पर सॉरी की बजाय...
   गॉड ब्लेस यू कहने का दौर आ गया है।
                       

Disclaimer

वैसे सभी लोगों को चाहिए कि उन्हें इस बिमारी से बेकार में पैनिक होने की जरूरत नहीं। बल्कि इस बिमारी से सतर्कता की आवश्यकता है। सतर्कता ही बचाव है।
हो सकता भविष्य में कहीं अफवाहें उड़े। किन्तु आप सच को जाने बिना इन पर विश्वास ना करे।

कृपया इस बीमारी को मज़ाक में ना ले । पूरी तरह सावधानी बरते

Comments

Popular posts from this blog

Barish sad shayari in hindi | बारिश सैड शायरी इन हिंदी

कोरोना फनी शायरी, कोरोना फनी जोक्स,

Sweet night stauts Shayari