Lockdown/jantaa Carfyou , जनता कर्फ्यू/ लोकडावन स्टेटस , शायरी

Lockdown/jantaa Carfyou , जनता कर्फ्यू/ लोकडावन स्टेटस , शायरी, cutshayari.in
पूरे देश में, संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है। इस दौरान पीएम जनता कर्फ्यू के बाद कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए कड़े फैसले का एलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान सिर्फ एक और एक काम करें कि बस अपने घर में रहें। किसी सूरत में बाहर न निकलें। देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है।
कल मै बीकाजी मिक्स नमकीन का बड़ा वाला पैकेट लाया था, जिसे मैने आज खोला..उसमें 118 मटर, 98 मूंगफली, 11312 बारीक़ सेव के छोटे बड़े टुकड़े,14 गांठिये, 70 चेवड़ा, 1161 अलग अलग दालें और 122 चने गिने है.चाहे कुछ भी करना पड़े रहूंगा घर पर ही बंद हुआ दुनिया का सुख चैन से सोना
और शुरू हुआ है जोर जोर से रोना।
क्योंकि पीछे पड़ गया एक अत्यंत बौना
भयानक बाहुबली नन्हा मुन्ना कोरोना।।
कोरोना के बेशुमार प्यार से देश देश परेशान।
ढूंढ रहे कोरोना जी को ठिकाने लगाने का समाधान।।
देखो चीन ने जैसे कोई किया हो जादू -टोना
देखो पूरी दुनिया बोल रही है कोरोना कोरोना
अपनी चुन्नी चुन्नी आंखों से जब डरा ना पाया
चमगादड़ खा अपनी बीमारी सबको सरकाया
बन्द करो करोना का रोना
बनो सनातन कुछ ना होना
तन- मन- जीवन हिन्दू हो तो
सदा स्वस्थ कोई रोग ना होना
जनता कर्फ्यू बर्दाश्त करो ना
सात से नौ घर पर रहो ना
थोड़ा आराम करो ना
भीड़ से दूर रहो ना
नेचर सैनेटाइज करो ना
सब के दुःख हरो ना
कोरोना को दूर करो ना

कुछ दिन गुजारे घर मे ज्यादा होशयारी न दिखाये क्योंकि कोरोनो हो गया तो कई महीने “कलश” मे गुजारने पड़ सकते है… क्योंकि हरिद्वार वाली ट्रेन भी बन्द है।
Bhar  मत निकलिए। Lath सेनेटाइज किये जा रहे है। ठुकेगा इंडिया तभी तो घर में रुकेगा इंडिया
वक्त सबका आता है, ये जो सदियों से बदनामी का बोझ उठा रही है, देखो आज यही हम सब के हाथ धुलवा रही है – अल्कोहल
 अब तो लट्ठ से कुटेगा इंडिया.. तब ही घरों मे टिकेगा इंडिया.. लातों के भूत बातों से नही मानने वाले ।
यदि आपके पास राष्ट्रपति के स्तर का कार्य है, तभी बाहर निकलें, सावधान रहें, यह पेट का कीड़ा नहीं है, जो निकल जाएगा। कोरोना है, राशन कार्ड से नाम निकाल देगा।
आजकल ऐसा लग रहा है बिगबॉस के घर में रह रहे हैं, खाना लिमिटेड है, बहार जा नहीं सकते, बहार वाला अंदर आ नहीं सकता, काम खुद कर रहे, मोदी जी 5 बजे थाली बजने का टास्क भी दे चुके हैं, घर में लड़ाई भी उतनी ही चल रही हैं बस ब्रॉडकास्ट नहीं हो रही।
कोरोना से डरा हुआ है, हर कोई पीने वाला
कैसे निकलूं घर से मन मेँ, सोच रहा है मतवाला
सूनी सड़कें सूनी गलियाँ, सन्नाटा मदिरालय मेँ
सिसक रहा है रीता प्याला, बिलख रही है मधुशाला

कभी जहां हर दिन सजती, थी मादक प्यालों की माला
कभी जहां चहका करता था, हर मदिरा पीने वाला
मरघट जैसी खामोशी है, आंगन मेँ मदिरालय के
विधवाओं सी गुमसुम बैठी, अपनी प्यारी मधुशाला
बड़े बड़े पंडित दिन भर, जो करते थे प्रवचन माला
कोरोना ने डाल दिया है, उन सबके मुँह पर ताला
बंद पड़े हैँ मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारे भी खाली हैँ
मजबूरी में फेर रहें हैँ, सब अपनी अपनी माला
एक बार जिसके पड़ जाए, कोरोना की वर माला
कितने भी हों इष्ट मित्र, पर एक नहीँ छूने वाला
चाहे कितना ऊंचा पंडित, मुल्ला और रबाई हो
दूर दूर सब रहते उससे, घरवाली साली साला
बाजारें सब बंद पड़ी हैँ, व्याकुल है पीने वाला
डरा डरा सा दीख रहा है, हर आने जाने वाला
सदा चहकने वाले प्याले, पड़े हुए हैँ औंधे मुँह
सोच रहा है बंद रहेगी, ऐसे कब तक मधुशाला
अपने घर में बैठ गया है, हर कोई देकर ताला
किन्तु चिकित्सक को देखो, वह है कितना हिम्मत वाला
कोरोन से पीड़ित होकर, दो आएं या सौ आएं
सबकी जान बचाने मेँ वह, लगा हुआ है मतवाला
सावधान रहना है सबको, बच्चा बूढ़ा मतवाला
घर के भीतर रहो भले ही, बाहर पड़ जाए पाला
कोरोना की दया दृष्टि से, दूर रहो दुनियाँ वालो
बचा नहीँ पाएगा तुमको, फिर कोई ऊपर वाला
बाहर निकलूं तो जोखिम, है कहता सबसे मतवाला
मरने से डरना बेहतर है, सोच रहा पीने वाला
आग लगे मादक प्यालों मेँ, पीने की अभिलाषा मेँ
जान रहेगी फिर पी लेंगे, भाड़ मेँ जाए मधुशाला
मास्क लगा कर घर से, निकला है बाहर .जाने वाला
हाथों मेँ भी ग्लव्स पहन, कर आया है वह मतवाला
और जेब मेँ रखे हुए है, सिनेटाइजर की शीशी
बाल न बांका कर पाएगा, कोरोना इटली वाला
खांस – छींक से सावधान है, हर कोई भोला भाला
हाथ मिलाने मेँ जोखिम है, समझ रहा है मतवाला
दूरी एक बनाकर सबसे, रखना बहुत जरूरी है
पड़े रहेंगे वरना जग मेँ, हाला प्याला मधुशाला
चोर उचक्के परेशान हैं, अब क्या है होने वाला
हर कोई घर में बैठा है, बाहर से देकर ताला
धंधा पानी बंद रहेगा, कब तक इस कोरोना से
जल्दी इसका नाश करे, अब महादेव डमरू वाला
वैसे सभी लोगों को चाहिए कि उन्हें इस बिमारी से बेकार में पैनिक होने की जरूरत नहीं। बल्कि इस बिमारी से सतर्कता की आवश्यकता है। सतर्कता ही बचाव है।
हो सकता भविष्य में कहीं अफवाहें उड़े। किन्तु आप सच को जाने बिना इन पर विश्वास ना करे।
कृपया इस बीमारी को मज़ाक में ना ले । पूरी तरह सावधानी बरते

x




Disclaimer


Comments

Popular posts from this blog

Tranding Sayari for WhatsApp stauts

Barish sad shayari in hindi | बारिश सैड शायरी इन हिंदी

Top 10 dosti shayari in hindi | friendship status | friend forever