मैं इश्क़ के जहर का आदि हो जाऊं Hindi ShYari

मैं इश्क़ के जहर का आदि हो जाऊं Hindi ShYari

उसने मोहब्बत, मोहब्बत से ज्यादा की थी,
हम ने मोहब्बत उससे भी ज्यादा की थी,
अब वो किसे कहेंगे मोहब्बत की इन्तेहाँ,
हमने शुरुआत ही #इन्तेहाँ से ज्यादा की थी


उसे कह दो वो मेरा है किसी और का हो नहीं सकता,
बहुत नायाब है मेरे लिए वो कोई और उस जैसा हो नहीं सकता,
तुम्हारे साथ जो गुज़ारे वो मौसम याद आते हैं,
तुम्हारे बाद कोई मौसम सुहाना हो नहीं सकता।


नज़रे करम मुझ पर इतना न कर,
की teri mohobbat  के लिए बागी हो जाऊं,
मुझे इतना न पिला इश्क़-ए-जाम की,
#मैं इश्क़ के जहर का आदि हो जाऊं

घायल कर के मुझे उसने पूछा,
करोगे क्या फिर मोहब्बत मुझसे,
लहू-लहू था दिल मेरा मगर
होंठों ने कहा बेइंतहा-बेइंतहा।


ख्वाहिश-ए-ज़िंदगी बस
इतनी सी है अब मेरी,
कि साथ तेरा हो और
ज़िंदगी कभी खत्म न हो।


निगाहों से खीची है तस्वीर मैने,
जरा अपनी तस्वीर आकर तो देखो,
तुम्हीं को इन आँखो में तुमको दिखाऊँ,
इन आँखो मे आँखे मिलाकर तो देखो।


बिन बोले जो तुम कहते हो
बिन बोले ही वो सुन लूँ मैं,
भरके तुमको इन आँखों में
कुछ ख्वाब नए से बुन लूँ मैं


खड़े-खड़े साहिल पर हमने शाम कर दी,
अपना दिल और दुनिया आप के नाम कर दी,
ये भी न सोचा कैसे गुज़रेगी ज़िंदगी,
बिना सोचे-समझे हर ख़ुशी आपके नाम कर दी।


मैंने हर एक सांस अपनी तुम्हारे नाम कर दी,
लोगो में ये ज़िन्दगी बदनाम कर दी,
अब ये आइना भी किस काम का मेरे,
मैंने तो अपनी परछाई भी तुम्हारे नाम कर दी।


होंठो पर देखो फिर आज मेरा नाम आया है,
लेकर नाम मेरा देखो महबूब कितना शरमाया है,
पूछे उनसे मेरी आँखें कितना इश्क है मुझसे,
पलके झुकाके वो बोले कि मेरी हर साँस में बस तू ही समाया है।
 

Comments

Popular posts from this blog

Barish sad shayari in hindi | बारिश सैड शायरी इन हिंदी

कोरोना फनी शायरी, कोरोना फनी जोक्स,

Sweet night stauts Shayari