Best Romantic Hindi Shayari | lovely Romantic Shayari |Hindi Romantic Shayari




उसने मोहब्बत, मोहब्बत से ज्यादा की थी,
हम ने मोहब्बत उससे भी ज्यादा की थी,
अब वो किसे कहेंगे मोहब्बत की इन्तेहाँ,
हमने शुरुआत ही #इन्तेहाँ से ज्यादा की थी।


अपनी कलम से #दिल से #दिल तक की बात करते हो
सीधे सीधे कह क्यों नहीं देते हम से #प्यार करते हो।


ये ज़रूरी नहीं है की हर बात पर तुम मेरा कहा मानो,
दहलीज पर रख दी है चाहत और अब आगे तुम जानो।


कड़क सर्दी में जलती हुई अलाव से हो तुम,
आँच हद से ज़्यादा हो तो भी दूर नहीं रहा जाता।


टपकती है #निगाहों से... झलकती है अदाओं से,
#मोहब्बत कौन कहता है की पहचानी नहीं जाती ?


हम से न हो सकेगी मोहब्बत की नुमाइश,
बस इतना जानते है तुम्हे चाहते है हम।


ख्वाहिश-ए-ज़िंदगी बस
इतनी सी है अब मेरी,
कि साथ तेरा हो और
ज़िंदगी कभी खत्म न हो।


निगाहों से खीची है तस्वीर मैने,
जरा अपनी तस्वीर आकर तो देखो,
तुम्हीं को इन आँखो में तुमको दिखाऊँ,
इन आँखो मे आँखे मिलाकर तो देखो।


बिन बोले जो तुम कहते हो
बिन बोले ही वो सुन लूँ मैं,
भरके तुमको इन आँखों में
कुछ ख्वाब नए से बुन लूँ मैं।


तुम्हें यकीन न हो हम पर तो बिछड़ कर देख लो,
तुम मिलोगे सबसे, मगर हमारी ही तलाश में।


हो के तुम मेरे मुझको मुकम्मल कर दो,
अधूरे-अधूरे अब हम ख़ुद को भी अच्छे नहीं लगते।
.

कितना हसीन इत्तेफाक़ था तेरी गली में आने का,
किसी काम से आये थे... किसी काम के ना रहे।


#मेरी मोहब्बत थी यह या फिर दीवानगी की इन्तहा,
कि तेरे ही पास से गुज़र गया तेरे ही ख्याल से।


खड़े-खड़े साहिल पर हमने शाम कर दी,
अपना दिल और दुनिया आप के नाम कर दी,
ये भी न सोचा कैसे गुज़रेगी ज़िंदगी,
बिना सोचे-समझे हर ख़ुशी आपके नाम कर दी।


मैंने हर एक सांस अपनी तुम्हारे नाम कर दी,
लोगो में ये ज़िन्दगी बदनाम कर दी,
अब ये आइना भी किस काम का मेरे,
मैंने तो अपनी परछाई भी तुम्हारे नाम कर दी।


आरज़ू वस्ल की रखती है परेशाँ क्या क्या,
क्या बताऊँ कि मेरे दिल में हैं अरमाँ क्या क्या,
ग़म अज़ीज़ों का हसीनों की जुदाई देखी,
देखें दिखलाए अभी गर्दिश-ए-दौराँ क्या क्या।


होंठो पर देखो फिर आज मेरा नाम आया है,
लेकर नाम मेरा देखो महबूब कितना शरमाया है,
पूछे उनसे मेरी आँखें कितना इश्क है मुझसे,
पलके झुकाके वो बोले कि मेरी हर साँस में बस तू ही समाया है।
 




Comments

Popular posts from this blog

Tranding Sayari for WhatsApp stauts

Barish sad shayari in hindi | बारिश सैड शायरी इन हिंदी

Top 10 dosti shayari in hindi | friendship status | friend forever